फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCET 2024: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आईटीईपी के लिए पंजीकरण शुरू, इस लिंक से करें अप्लाई

Sun, 14 Apr 2024 05:57 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NCET 2024: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
NCET 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NCET 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं और योग्य हैं, वे अधिकारी वेबसाइट ncet.samarth.ac.in पर जाकर नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। 

विज्ञापन

ये है अंतिम तिथि

गौरतलब है कि आवेदन विंडो 30 अप्रैल, 2024 को रात 11:30 बजे बंद हो जाएगी और क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट-बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से परीक्षा शुल्क के सफल लेनदेन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल (रात 11:50 बजे तक) है।

आवेदन पत्र सुधार विंडो 02 मई को खुलेगी और 04 मई, 2024 को बंद होगी।

परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए आईआईटी, एनआईटी, आरआईई और सरकारी कॉलेजों सहित चुनिंदा केंद्रीय/राज्य विश्वविद्यालयों और संस्थानों में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

इस दिन होगी परीक्षा

एनसीईटी 2024 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची मई, 2024 के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी और परीक्षा बुधवार, 12 जून को आयोजित की जाएगी। एजेंसी ने कहा कि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

13 भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा

परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी: अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू। पात्रता, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट ncet.samarth.ac.in और nta.ac.in पर जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें