एफएमजीई जून परीक्षा 2022 की इंफोर्मेशन बुलेटिन जारी
एनबीई की वेबसाइट nbe.edu.in पर एफएमजीई जून परीक्षा 2022 की इंफोर्मेशन बुलेटिन जारी की गई है। इसमें आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताई गई है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। सूचना पुस्तिका उम्मीदवारों का मार्गदर्शन करेगी। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीई-एमएस) को स्क्रीनिंग टेस्ट विनियम 2002 के अनुसार एफएमजीई समेत अन्य पीजी प्रवेश और पात्रता परीक्षाएं आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एनबीई की ओर से एफएमजीई परीक्षा हर साल दो बार जून और दिसंबर में आयोजित की जाती है। फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा जून 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च, 2022 को दोपहर तीन बजे से 04 अप्रैल, 2022 को रात्रि 11:55 बजे तक एनबीईएमएस वेबसाइट पर लाइव रहेगी।
एफएमजीई के लिए आवेदन शुल्क
एफएमजीई के लिए आवेदन शुल्क भुगतान के लिए सभी प्रकार के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड भी मान्य होंगे। साथ ही एनबीएईएमएस की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए गेट-वे से भी भुगतान कर सकते हैं।
- एफएमजीई परीक्षा शुल्क : 6000 रुपये
- 18 फीसदी की दर से जीएसटी : 1080 रुपये
- भुगतान योग्य कुल राशि : 7080 रुपये