NBEMS Exam calendar 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज/NBEMS ने आगामी परीक्षाओं की संभावित तिथियों की सूची को जारी कर दिया है। इसमें आगामी वर्ष 2023 में होने वाली परीक्षाओं की भी तारीखें शामिल हैं। जो भी उम्मीदवार मेडिकल पाठ्यकमों में प्रवेश के लिए होनी वाली विभिन्न अखिल भारतीय परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं, वे परीक्षा के पूरे शेड्यूल को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...
| परीक्षा | संभावित तिथि |
| डीएनबी/डीआरएनबी फाइनल प्रैक्टिकल परीक्षा जून 2022 | अक्टूबर/नवंबर 2022 |
| विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) दिसंबर 2022 | दिसंबर 4, 2022 |
| फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट (FDST) 2022 | दिसंबर 4, 2022 |
| डीएनबी/डीआरएनबी फाइनल थ्योरी परीक्षा दिसंबर 2022 | दिसंबर 21, 22, 23, 24 |
| नीट-एमडीएस 2022 | 8 जनवरी, 2023 |
| फेलोशिप एंट्रेंस टेस्ट (FET) 2022 | जनवरी 20, 2023 |
| एफएनबी एग्जिट परीक्षा 2022 | फरवरी/मार्च 2023 |
| डीएनबी/डीआरएनबी फाइनल प्रैक्टिकल परीक्षा-दिसंबर 2022 | फरवरी/मार्च/अप्रैल 2023 |
| नीट पीजी 2023 | 5 मार्च 2023 |
| फॉर्मेटिव असेसमेंट टेस्ट (FAT) 2022 | 10 दिसंबर, 2022 |