आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
जो भी उम्मीदवार सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल हुए थे उन्हें उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जिन उम्मीदवारों को ऐसा करना है, वे उत्तर कुंजी पर 18 सितंबर, 2022 को रात 09 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 200 रुपये जमा करने होंगे। एनटीए ने उत्तर कुंजी के साथ ही उम्मीदवारों के प्रश्न पत्र और रिस्पांस शीट भी जारी कर दी है। इसे भी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
कब हुई थी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से कॉमन यूनवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट/CUET PG 2022 परीक्षा का आयोजन 01 सितंबर, 2022 से लेकर 12 सितंबर, 2022 तक किया गया था। परीक्षा देशभर के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके माध्यम से सफल उम्मीदवारों को विभिन्न विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया गया है।
कब जारी होंगे परिणाम?
एनटीए की ओर से पहले छात्रों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों पर विशेषज्ञों की ओर से समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के आधार पर एक अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इसी पर परिणाम जारी होंगे। परिणाम अगले हफ्ते जारी किए जा सकते हैं।
कैसे चके करें उत्तर कुंजी?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- यहां संबंधित भर्ती की उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- अंतरिम उत्तर कुंजी के साथ अपने आंसर रिस्पॉन्स को सत्यापित करें।
- इसे डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट रख लें।
- उम्मीदवार निर्धारित समय-सीमा में आंसर की पर आपत्ति भी जता सकते हैं।