फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Unity Day: परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं राष्ट्रीय एकता दिवस से जुड़े ये प्रश्न; जानें सभी के जवाब

Fri, 31 Oct 2025 12:01 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

National Unity Day Quiz 2025: राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्तूबर को सरदार पटेल की जयंती पर मनाया जाता है। उन्होंने रियासतों को जोड़कर भारत को एकता के सूत्र में बांधा। "स्टैच्यू ऑफ यूनिटी" उनकी इसी एकता भावना का भव्य प्रतीक है।
 
विज्ञापन
National Unity Day - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

National Unity Day Quiz 2025: हर साल 31 अक्तूबर को भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) मनाया जाता है। यह दिन भारत के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत में 562 रियासतों का एकीकरण कर एक अखंड राष्ट्र की नींव रखी। उन्हें "भारत का बिस्मार्क" और "लौहपुरुष" कहा जाता है। उनका जीवन देशभक्ति, दृढ़ संकल्प और प्रशासनिक कुशलता का प्रतीक है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय एकता दिवस की शुरुआत वर्ष 2014 में की गई थी, ताकि देश में एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को प्रबल किया जा सके। इस दिन देशभर में "रन फॉर यूनिटी" जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह दिवस युवाओं को एकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करता है।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी: सरदार पटेल को समर्पित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा

सरदार पटेल की स्मृति में गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया गया। 182 मीटर ऊंची यह प्रतिमा 31 अक्तूबर 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को समर्पित की गई। इसे बनाने में लगभग 2,989 करोड़ रुपये की लागत आई थी। प्रतिमा नर्मदा नदी के तट पर सरदार सरोवर बांध के निकट स्थित है और यह भारत की एकता का प्रतीक बन चुकी है।

यह भी पढ़ें: एकता के शिल्पकार थे सरदार वल्लभभाई पटेल, पढ़ें भारत के लौह पुरुष पर प्रेरणादायक निबंध

Sardar Patel & Statue of Unity Quiz: राष्ट्रीय एकता दिवस क्विज


1. सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म किस वर्ष हुआ था?
A) 1865
B) 1870
C) 1875
D) 1880

2. सरदार पटेल को "लौहपुरुष" की उपाधि किस कारण दी गई?
A) भारतीय संविधान की रचना के लिए
B) देश की रियासतों के एकीकरण के लिए
C) स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका के लिए
D) प्रधानमंत्री बनने के लिए

3. सरदार पटेल का जन्म किस स्थान पर हुआ था?
A) बड़ौदा
B) अहमदाबाद
C) नडियाद
D) दिल्ली

4. स्वतंत्र भारत के पहले उपप्रधानमंत्री कौन थे?
A) जवाहरलाल नेहरू
B) सरदार वल्लभभाई पटेल
C) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
D) बालदेव सिंह

5. सरदार पटेल को "भारत का बिस्मार्क" क्यों कहा जाता है?
A) संविधान निर्माण में भूमिका के कारण
B) औद्योगिक विकास के लिए
C) रियासतों को एकीकृत करने के कारण
D) अंतरराष्ट्रीय समझौतों के लिए

6. "स्टैच्यू ऑफ यूनिटी" का निर्माण किस कंपनी ने किया था?
A) लार्सन एंड टुब्रो
B) टाटा प्रोजेक्ट्स
C) रिलायंस इंफ्रा
D) भेल

7. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की कुल ऊंचाई (आधार सहित) कितनी है?
A) 120 मीटर
B) 150 मीटर
C) 182 मीटर
D) 200 मीटर

8. "स्टैच्यू ऑफ यूनिटी" का उद्घाटन किस वर्ष हुआ था?
A) 2014
B) 2016
C) 2018
D) 2020

9. सरदार पटेल किस आंदोलन में गांधीजी के निकट सहयोगी बने थे?
A) असहयोग आंदोलन
B) खेड़ा सत्याग्रह
C) नमक सत्याग्रह
D) भारत छोड़ो आंदोलन

10. राष्ट्रीय एकता दिवस पहली बार कब मनाया गया था?
A) 2013
B) 2014
C) 2015
D) 2016
 
विज्ञापन

उत्तरमाला (Answer Key)


C) 1875
B) देश की रियासतों के एकीकरण के लिए
D) खेड़ा
B) सरदार वल्लभभाई पटेल
C) रियासतों को एकीकृत करने के कारण
A) लार्सन एंड टुब्रो
C) 182 मीटर
C) 2018
B) खेड़ा सत्याग्रह
B) 2014
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें