आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू हुई और 26 मार्च को समाप्त होगी। परीक्षार्थी मई के दूसरे हफ्ते से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सीयूईटी यूजी 2024 की परीक्षा 15 मई से 31 मई तक आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी-पीजी) 2024 के लिए शेड्यूल जारी किया है। बता दें कि सीयूईटी- यूजी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। गौरतलब है कि परीक्षा 15 से 31 मई तक हाइब्रिड मोड में हर दिन दो या तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षा के नतीजें 30 जून को घोषित किए जाएगें। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
मई में डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा विदेश के 26 शहरों समेत 380 शहरों के केंद्रों पर 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू हुई और 26 मार्च को समाप्त होगी। परीक्षार्थी मई के दूसरे हफ्ते से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सीयूईटी यूजी 2024 की परीक्षा 15 मई से 31 मई तक आयोजित की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सीयूईटी (यूजी) 2024 हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा।
13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी परीक्षा
बता दें 13 भाषाओं में (अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, और उर्दू) आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को पिछले संस्करणों के विपरीत अधिकतम छह विषयों को चुनने की अनुमति दी जाएगी, जब वे अधिकतम 10 विषयों में उपस्थित हो सकते थे। अधिकारी ने कहा कि उम्मीदवारों की संख्या और विषय विकल्पों के आधार पर परीक्षा कई दिनों में दो या तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।