फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NATA 2023: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर परीक्षा 4 की आंसर-की जारी, जानिए कब आएगा रिजल्ट

Tue, 19 Sep 2023 11:50 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NATA 2023: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर एनएटीए परीक्षा 4 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
कर्नाटक पीजीसीईटी उत्तर कुंजी 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NATA 2023 Exam 4 Answe Key 2023: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) ने NATA परीक्षा 4 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर परीक्षा (NATA 4 2023) 17 सितंबर को आयोजित की गई थी और अब आधिकारिक वेबसाइट - nata.in पर इसकी आंसरी-की भी उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

विज्ञापन

27 सितंबर को आएगा रिजल्ट

NATA परीक्षा स्कोर के माध्यम से योग्य उम्मीदवार विभिन्न कॉलेजों के पांच वर्षीय बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर के पहले वर्ष में प्रवेश ले पाएंगे। NATA 2023 परीक्षा 4 का परिणाम 27 सितंबर को घोषित किया जाएगा और शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए लागू होगा।

पात्रता मानदंड

सीओए (आर्किटेक्चरल एजुकेशन के न्यूनतम मानक) विनियम, 2020 के अनुसार, किसी भी उम्मीदवार को आर्किटेक्चर कार्यक्रमों में तब तक प्रवेश नहीं दिया जा सकता जब तक कि उसने भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में कम से कम 50 प्रतिशत कुल अंकों के साथ कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण न कर ली हो। उम्मीदवार अनिवार्य विषय के रूप में गणित के साथ कक्षा-12 या 10+3 की डिप्लोमा परीक्षा भी उत्तीर्ण होना चाहिए।

NATA 2023 स्कोर कार्ड

NATA परीक्षा 4 का स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट - nata.in पर उपलब्ध होगा। स्कोर कार्ड में प्रदर्शित अंक परीक्षा में 200 में से प्राप्त होंगे। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को 200 अंकों में से 70 अंक प्राप्त करने होंगे।
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की

  • आधिकारिक वेबसाइट - nata.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'NATA exam 4 answer key' लिंक पर क्लिक करें। 
  • अगली टैब में एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें