काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर एनएटीए 2021 ( NATA 2021) के दूसरे टेस्ट को स्थगित करने के लिए अधिसूचना जारी की है। देश में कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति के कारण एनएटीए 2021 परीक्षा को स्थगित किया गया है। वास्तुकला में राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा अब 11 जुलाई 2021 को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा जून में आयोजित होने वाली थी।
एनएटीए 2021 का पहला टेस्ट 10 अप्रैल को आयोजित किया गया था। जिसके लिए कुल 15066 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और जिनमें से 14130 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर के अनुसार, सभी उम्मीदवारों को बार्च कोर्स में प्रवेश की परिषद द्वारा आयोजित एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए अर्हता प्राप्त करना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एनएटीए परीक्षा को लेकर किसी भी तरह के नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।