नाटा : नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
NATA 2021: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर ( NATA 2021) के परिणाम की तारीख बदल गई है। एनएटीए रिजल्ट 2021 (NATA Result 2021) अब 20 अप्रैल को जारी होगा। वास्तुकला परिषद की तरफ से रिजल्ट जारी होगा। जो उम्मीदवार NATA 2021 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट nata.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे। NATA 2021 चरण 1 की परीक्षा 10 अप्रैल को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। पहले परिणाम 14 अप्रैल को जारी किए जाने थे। लेकिन अब 20 अप्रैल को जारी किए जाएंगे।
NATA 2021 परिणाम स्कोरकार्ड के रूप में पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होगा। जिसे उम्मीदवार अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं और इसके अलावा उनके नीचे रिजल्ट डाउनलोड करने के विभिन्न चरण बताए जा रहे हैं।
ऐसे डाउनलोड करें NATA 2021 रिजल्ट
-सबसे पहले अभ्यर्थियों को एनएटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
-एनएटीए की आधिकारिक वेबसाइट nata.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-जैसे ही आप अपनी जानकारी भरेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
स्कोरकार्ड पर अभ्यर्थियों का नाम, माता-पिता का नाम, लिंग, श्रेणी, जन्म तिथि, रोल नंबर,अंक और योग्यता आदि जानकारी लिखी होती है। NATA चरण 2 परीक्षा 12 जून को आयोजित होगी।
डायरेक्ट लिंक
यह भी पढ़ें :
सीबीएसई बोर्ड : परीक्षा टालने पर हो रहा मंथन, दांव पर 30 लाख से ज्यादा छात्रों की जिंदगी
यह भी पढ़ें :
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2021 : बाल अधिकार आयोग ने दी नसीहत, परीक्षा टाले या बदले तरीका