फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय परीक्षा 2021: छठी कक्षा के एंट्रेंस एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Tue, 13 Apr 2021 05:08 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय समिति ने छठी कक्षा के लिए जेएनवीएसटी (JNVST 2021) प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। नवोदय विद्यालय समिति ने आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी होने की सूचना दी है। JNVST 2021 प्रवेश पत्र छठी कक्षा में दाखिले के लिए जारी हुआ है। समिति ने पहले ही छठी कक्षा का प्रवेश पत्र री-शेड्यूल कर दिया है। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा 16 मई से लेकर 19 जून के बीच आयोजित होगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन: 14 अप्रैल को जारी होगा नीट पीजी प्रवेश पत्र


इससे पहले नवोदय विद्यालय समिति ने कुछ प्रशासनिक कारणों के कारण छठी कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी थी। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे डाउनलोड करें जेएनवीएसटी 2021 प्रवेश पत्र
-सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in है।
-यहां होम पेज पर आपको एनवीएस एडमिट कार्ड 2021 का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका जेएनवीएस प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु बोर्ड परीक्षा 2021: स्थगित हो सकती है बारहवीं की भाषा की परीक्षा, पढ़िए पूरी खबर

मिजोरम, नागालैंड, मेघालय को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नवोदय विद्यालय समिति छठी कक्षा की परीक्षाएं 16 मई को आयोजित करेगा। जबकि मिजोरम, नागालैंड और मेघालय के लिए परीक्षा 19 जून को आयोजित होगी।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें