कविता के लिए शर्तें
इसका उद्देश्य पोषण अभियान के संदेशों और लक्ष्यों को कविता के माध्यम से आगे बढ़ाना है। कविता में पोषण के महत्व, स्वस्थ भोजन, आहार विविधता और समग्र स्वास्थ्य पर अच्छे पोषण का प्रभाव आदि विषय को शामिल किया जाना चाहिए। कविता की अधिकतम सीमा सौ शब्द निर्धारित की गई है। कविता रचनात्मक और मौलिक होनी चाहिए। प्रतिभागियों को अपनी कविताएं पीडीएफ/जेपीजी प्रारूप में जमा करना होगा।
पुरस्कार
चयनित पहले विजेता को 5,000 रुपये, दूसरे विजेता को 3,000 रुपये व तीसरे विजेता को 2,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2024 निर्धारित की गई है। प्रस्तुतियों में अवैध, अश्लील, उत्तेजक या अनुचित सामग्री नहीं होनी चाहिए।
इसके अलावा आरबीआई की ओर से एक क्विज का आयोजन किया जा रहा है। यह क्विज स्नातक कार्यक्रमों में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपनी 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सभी स्ट्रीम में स्नातक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत कॉलेज छात्रों के लिए एक राष्ट्रव्यापी क्विज प्रतियोगिता आयोजित करने जा रहा है।
इस क्विज में विजेता को 10 तक के इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 17 सितंबर तक क्विज में शामिल होने की इच्छा दर्ज कर सकते हैं। क्विज से जुड़ा विस्तृत विवरण
यहां उपलब्ध है।