फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSBSHSE Board: महाराष्ट्र बोर्ड फाइनल डेटशीट जारी, 12वीं की 21 फरवरी तो 10वीं की परीक्षा दो मार्च से शुरू होगी

Sat, 31 Dec 2022 07:20 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Maharashtra Board Exam 2023 Datesheet: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी एमएसबीएसएचएसई की ओर से महाराष्ट्र एचएससी और एसएससी परीक्षाओं के लिए अंतिम समय-सारिणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
Maharashtra Board 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MSBSHSE SSC, HSC Exam 2023 Datesheet: महाराष्ट्र एसएससी, एचएससी परीक्षा 2023 की फाइनल डेट शीट जारी हो गई है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी एमएसबीएसएचएसई की ओर से महाराष्ट्र एचएससी और एसएससी परीक्षाओं के लिए अंतिम समय-सारिणी जारी कर दी गई है। तदनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा दो मार्च से 25 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 21 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

जो छात्र महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे पूरी डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट-mahahsscboard.in से जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक अधिसूचना में उपरोक्त तारीखों का उल्लेख है और विषय-वार तिथियों वाली विस्तृत पीडीएफ अभी उपलब्ध नहीं है। एक बार जारी होने के बाद सूचना दी जाएगी।  

Maharashtra Board दो पारियों में होगी परीक्षा

डेट शीट के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होने वाली है। सुबह का सत्र सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक और शाम का सत्र दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक आयोजित किया जाएगा। पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रम से केवल एचएससी परीक्षा की तारीखें अलग हैं, क्योंकि पहले 10वीं की परीक्षा 20 मार्च को खत्म हो रही थी जो कि अब 21 मार्च को समाप्त होगी।
 
विज्ञापन

Maharashtra Board Exam Date Sheet

  • महाराष्ट्र कक्षा 10वीं की परीक्षा : 21 फरवरी, 2023 से शुरू
  • महाराष्ट्र कक्षा 10वीं की परीक्षा का समापन : 21 मार्च, 2023 तक
  • महाराष्ट्र कक्षा 12वीं की परीक्षा शुरू : दो मार्च, 2023 से
  • महाराष्ट्र कक्षा 12वीं की परीक्षा का समापन : 25 मार्च, 2023 तक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें