फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग:  कोरोना वायरस की वजह से एमपीएससी परीक्षा स्थगित

Fri, 09 Apr 2021 05:15 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमपीएससी परीक्षा 2021 - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

MPSC Exam 2021 Postponed: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ( MPSC) ने सूबे में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए एमपीएससी परीक्षा 2021 को स्थगित कर दिया है। एमपीएससी (MPSC) परीक्षा 2021 पहले 11 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी। लेकिन अब इसे टाल दिया गया है और अभी परीक्षा की नई तारीख के बारे में घोषणा नहीं की गई है।सूबे में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं जिसे देखते हुए एमपीएससी परीक्षा को स्थगित किया गया है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बोर्ड परीक्षा 2021: कोरोना की वजह से छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं की परीक्षा स्थगित

एमपीएससी ( MPSC) परीक्षा 2021 के आयोजन पर ठोस निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एक बैठक बुलाई थी। जिसमें मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, राजस्व मंत्री और अन्य अधिकारियों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई थी। इस बैठक में ही छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए MPSC परीक्षा 2021 को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस परीक्षा की संशोधित तिथि अभी जारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते महाराष्ट्र सरकार ने सूबे में 30 अप्रैल तक कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। शनिवार और रविवार को सख्त तालाबंदी की है। ऐसे में निर्धारित तिथि और समय पर एमपीएससी ( MPSC) परीक्षा 2021 आयोजित करना लगभग असंभव था। आखिर में सूबे की सरकार ने अगली सूचना तक परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें