फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPEB Training Officer Admit Card: आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी,ऐसे करें डाउनलोड

Mon, 12 Dec 2022 10:30 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

MPPEB Training Officer Admit Card: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा  2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।  
विज्ञापन
Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPEB Training Officer Admit Card: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) ने आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा  2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।  वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी पदों के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट- peb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।  MPPEB 16 दिसंबर 2022 से ITI प्रशिक्षण अधिकारी के पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा।

विज्ञापन

दो सत्रों में परीक्षा

MPPEB 16 से 24 दिसंबर 2022 तक तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग (ITI प्रशिक्षण अधिकारी) भर्ती परीक्षा  2022 के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा दो सत्रों में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

परीक्षा हॉल में ले जाना होगा एडमिट कार्ड

एमपीपीईबी प्रशिक्षण अधिकारी एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करने के लिए आपको होम पेज पर लिंक पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि और विषय का नाम सहित अपना लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए आपको टेस्ट एडमिट कार्ड के दूसरे भाग में सेल्फ अटेस्टेड फोटो चिपकानी होगी। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए मूल फोटो-पहचान लाना होगा।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए लिंक- टेस्ट एडमिट कार्ड डिपार्टमेंट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट एंड एम्प्लॉयमेंट (आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर) रिक्रूटमेंट टेस्ट - 2022 पर क्लिक करें।
  • होम पेज पर उपलब्ध लिंक पर आवेदन संख्या और जन्म तिथि और विषय का नाम सहित अपना लॉगइन क्रेडेंशियल प्रदान करें।
  • एमपीपीईबी ट्रेनिंग ऑफिसर एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें