फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPEB PAT Admit Card: मध्यप्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे चेक करें

Mon, 10 Oct 2022 04:55 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPEB PAT Admit Card: परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार यह जान लें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिहाज से सबसे अहम दस्तावेज है। इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
MPPEB PAT Admit Card - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPEB PAT Admit Card: मध्यप्रदेश पीईबी यानी मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने प्री-एग्रिकल्चर टेस्ट MPPEB PAT के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को आज सोमवार 10 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को MPPEB की आधिकारिक वेबसाइट  peb.mp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। ये जानकारी उम्मीदवारों के आवेदन पत्र पर उपबलब्ध है।

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से प्री-एग्रिकल्चर टेस्ट MPPEB PAT का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में सुबह 09 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न एग्रीकल्चर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। 

परिणाम के बाद होगी काउंसलिंग
PAT 2022 के परिणाम के आधार पर सफल उम्मीदवारों के लिए विभिन्न संस्थानों द्वारा प्रथम वर्ष B.Sc (कृषि), B.Sc (बागवानी), B.Sc (वानिकी) और B.Tech (कृषि इंजीनियरिंग) में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

इन बातों का रखें ख्याल
परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार यह जान लें कि प्रवेश पत्र परीक्षा के लिहाज से सबसे अहम दस्तावेज है। इसे लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और इससे जुड़े कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इनका पालन करना न भूलें। 
विज्ञापन

कैसे चेक करें प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें