दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी परीक्षा
परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई थी। पंजीकरण प्रक्रिया 25 अप्रैल को शुरू हुई थी और 9 मई 2024 को समाप्त हुई थी। 17304 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्टर किया था, जिनमें से 13849 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट की अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठान के लिए उम्मीदवारों को 14 जुलाई तक का समय दिया गया था। उम्मीदवार प्रति सुझाव 50 रुपये के शुल्क का भुगतान करके सुझाव भेज सकते थे। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एमपीईएसबी पीएटी परिणाम
परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।
- एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध एमपीईएसबी पीएटी परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- परिणाम देखें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।