फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी; अमर उजाला पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट

Tue, 06 May 2025 10:05 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MPBSE MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज मंगलवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल जारी कर दिया है। नतीजों के साथ-साथ बोर्ड ने दोनों कक्षाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत और टॉपर लिस्ट की भी घोषणा की है।

एमपी बोर्ड 10वीं के छात्र अपना रिजल्ट यहां देखें
एमपी बोर्ड 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट यहां देखें

 
विज्ञापन
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPBSE MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आखिरकार कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी। लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। नतीजों की घोषणा मुख्यमंत्री आवास से की गई। दोनों कक्षाओं के छात्र अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एमपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स

छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर

एमपी बोर्ड द्वारा घोषित आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष भी कक्षा 10वीं और 12वीं की मेरिट सूची में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है। कक्षा 10 की मेरिट सूची में कुल 212 छात्रों में से 144 लड़कियां शामिल हैं, जबकि कक्षा 12 की मेरिट सूची में 159 में से 89 स्थान लड़कियों ने प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन


लड़के

  • पंजीकृत छात्र: 3,00,341
  • परीक्षा में शामिल: 2,99,261
  • पास हुए छात्र: 2,13,594
  • पास प्रतिशत: 71.37%


लड़कियां

  • पंजीकृत छात्राएं: 3,04,061
  • परीक्षा में शामिल: 3,03,313
  • पास हुई छात्राएं: 2,35,213
  • पास प्रतिशत: 77.55%

विज्ञापन

इस साल एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थी। नतीजों की घोषणा आज 6 मई को कर दी गई है। इस वर्ष एएमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल 76.22 प्रतिशत छात्र और कक्षा 12वीं में  74.48 प्रतिशत छात्र पास हुए है। आपको बता दें कि बोर्ड ने परीक्षा के परिणाम के साथ ही बोर्ड ने टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है। 


10वीं के छात्र रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
12वीं के छात्र रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें


MP Board Result Download Link: इस वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट

छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से ही मार्कशीट देख सकते हैं। छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • होम पेज पर बोर्ड रिजल्ट्स वाले पेज पर क्लिक करें, जिसका सीधा पता amarujala.com/results है।
  • इस पेज पर जाने के बाद विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एमपी बोर्ड चुनें।
  • अब कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए अलग-अलग लिंक मिलेगा। 
  • संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें और 'view result' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।

आप यहां दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी अपना परिणाम देख सकते हैं:

10वीं के छात्र रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
12वीं के छात्र रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें


शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की अंतिम परीक्षाओं में 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इसमें इंटरमीडिएट के 7 लाख से अधिक और हाईस्कूल के तकरीबन 9.5 लाख विद्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुआ। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा  27 फरवरी से 19 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा  25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित हुई। नतीजों की घोषणा 6 मई को की गई। एमपी बोर्ड रिजल्ट लाइव अपडेट्स
विज्ञापन

MPBSE MP Board Result 2025: पिछले वर्षों का पास प्रतिशत
 
वर्ष   कक्षा 10 कक्षा 12
2025 76.42% 74.48%
2024    58.10%     64.48%    
2023 55.10% 55.28%
2022 59.54% 72.72%
2021 100% 100%
2020 68.81% 68.81%
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें