8 मई को निर्धारित सीयूईटी यूजी परीक्षा को लेकर एनटीए की तैयारियां पूरी नहीं!
- फोटो : freepik
CUET UG 2025: विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की आठ मई से शुरू होने वाली कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) सीयूईटी-यूजी, 2025 की परीक्षा स्थगित हो सकती है। दो दिन बाद शुरू होने वाली परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की अभी तक कोई तैयारी नहीं है।
एनटीए ने अभी तक शेड्यूल या डाटाशीट तक जारी नहीं की थी। इसीलिए इस परीक्षा को स्थगित करने की तैयारी चल रही है। सूत्रों ने बताया, एनटीए ने आठ मई से एक जून तक सीयूईटी-यूजी, 2025 परीक्षा का शेड्यूल ही तैयार नहीं किया है।