फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: कक्षा 10वीं की विशेष परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी, 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

Fri, 16 Jul 2021 09:34 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कक्षा दसवीं के विद्यार्थी विशेष परीक्षा के लिए 1 अगस्त से 10 अगस्त के बीच एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सितंबर माह में आयोजित होनी  विशेष परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक 14 जुलाई को जारी कक्षा दसवीं के परिणाम से असंतुष्ट या परीक्षा में अनुपस्थित विद्यार्थी 1 अगस्त से 10 अगस्त के बीच एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कक्षा दसवीं के विद्यार्थी सभी विषयों की परीक्षा या किसी विषय विशेष की परीक्षा निशुल्क दे सकते हैं। बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से इस वर्ष कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद बुधवार को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कक्षा 10 के छात्रों का परिणाम घोषित किया गया।

विज्ञापन

इन विद्यार्थियों को जमा करना होगा सामान्य परीक्षा शुल्क

प्रवेश सूची में शामिल ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने परीक्षा फॉर्म और शुल्क नहीं भरा है या जिन्होंने परीक्षा फॉर्म भरा है किन्तु परीक्षा शुल्क नहीं जमा किया है, वे भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर एक अगस्त से दस अगस्त के बीच परीक्षा फॉर्म और 900 रुपये बतौर सामान्य परीक्षा शुल्क भरना होगा। 

परीक्षा में प्राप्त अंकों को ही माना जाएगा अंतिम परिणाम

इस परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए, परीक्षा में प्राप्त अंकों को ही अंतिम माना जाएगा। इन अंकों के आधार पर ही अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा। गौरतलब है कि इस वर्ष, मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 9,25,213 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 9,14,079 छात्रों का परिणाम घोषित किया गया है।

मंडल को ई-मेल कर दर्ज कर सकते हैं शिकायत

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक 14 जुलाई को जारी कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम से संबंधित शिकायत दर्ज करने और उनके निराकरण के लिए अभ्यर्थी मंडल की ई-मेल आईडी mpbse@mp.nic.in पर पत्र भेज सकते हैं।

विज्ञापन

यहां है अधिसूचना की डायरेक्ट लिंक


अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें