फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPBSE Board Exam: एमपीबीएसई ने जारी की बोर्ड परीक्षा 2023 की तारीख, जानें कब होंगी 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं

Sat, 05 Nov 2022 06:50 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MPBSE Board Exam: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) 13 फरवरी, 2023 से कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। 
विज्ञापन
MP Board Exams 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPBSE Class 10th-12th Board Exam 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) 13 फरवरी, 2023 से कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा की संभावित कार्यक्रम की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री इदंर सिंह परमार ने की। मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षा 01 से 31 मार्च के बीच होगी, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षा 13 से 28 फरवरी, 2022 के बीच आयोजित कर ली जाएंगी। 

MPBSE Board Exam: प्रैक्टिकल फरवरी में थ्योरी मार्च में

मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर ने सिंह परमार ने ट्वीट कर कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी 2023 से प्रारंभ होंगी। प्रायोगिक परीक्षाएं 13 से 28 फरवरी 2023 एवं सैद्धान्तिक परीक्षाएं 01 मार्च से 31 मार्च 2023 तक होंगी।

विज्ञापन

 


MPBSE Board Exam: डेट शीट और परीक्षा का समय जल्द

उम्मीदवारों के लिए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, विस्तृत डेट शीट और परीक्षा का समय जल्द ही राज्य बोर्ड द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट – mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। इस साल दोनों कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएंगी। छात्रों का मूल्यांकन शत-प्रतिशत पाठ्यक्रम के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें