MP Board Admit Card 2022: एमपीबीएसई ने मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट शीट, टाइम-टेबल और प्रवेश-पत्र जारी कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टाइम-टेबल और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सहायता के लिए इस खबर में विस्तृत टाइम-टेबल भी दिया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 18 फरवरी, 2022 से शुरू होगी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे शुरू होगी और दोपहर 1:00 बजे समाप्त होगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में सख्त कोविड-19 दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित की जाएगी।
MPBSE Admit Card 2022 कक्षा 10वीं के प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने का तरीका