फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP TET Result 2024: मध्य प्रदेश टीईटी परीक्षा का रिजल्ट घोषित, जानें आगे की प्रक्रिया; ऐसे करें परिणाम चेक

Wed, 05 Mar 2025 08:20 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP TET Result 2024: मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अब अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
MP TET Result 2024 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP TET Result 2024 OUT: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अब अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि) का उपयोग करके रिजल्ट देखने की सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

एमपी टीईटी परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है। इस परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को विभिन्न श्रेणियों के अनुसार न्यूनतम अंक प्राप्त करना आवश्यक होता है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60% यानी 150 में से 90 अंक लाने होते हैं, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और विकलांग उम्मीदवारों को 50% यानी 150 में से 75 अंक प्राप्त करने होते हैं।

आगे की प्रक्रिया?

यह परीक्षा पिछले साल 2024 में 10 नवंबर से 30 नवंबर के बीच आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा को पास करने के बाद आगे की प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे। परीक्षा में सफल रहे कैंडिडेट्स को अब आगे डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन से गुजरना होगा।
विज्ञापन

MP TET Result: रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर "Latest Updates" सेक्शन में आपको रिजल्ट लिंक (Primary School Teacher Eligibility Test – 2024) मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। फिर "Search" पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखने लगेगा। इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंटआउट भी ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें