फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Nursery Admission: निजी स्कूलों में EWS के दाखिले के लिए ड्रॉ आज; इन  बच्चों के लिए दोबारा आवेदन शुरू

Wed, 05 Mar 2025 07:55 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो

सार

Delhi Nursery Admission: दिल्ली के निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस बच्चों के नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले के लिए आज दोपहर 2:30 बजे लॉटरी निकाली जाएगी। इसके अलावा विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए आवेदन दोबारा शुरू हो गए है।
विज्ञापन
Delhi EWS Admission 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi EWS Admission 2025: दिल्ली के निजी स्कूलों में आर्थिक पिछड़े वर्ग ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के बच्चों के नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले के लिए आज कम्प्यूटर के मध्यम से पहली लॉटरी निकाली जाएगी। शिक्षा विभाग के कॉन्फ्रेंस रूम में यह लॉटरी दोपहर 2:30 बजे निकाली जाएगी। प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रहे इसके लिए लॉटरी को अभिभावकों और मीडिया के सामने संपन्न किया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा विभाग मिशन मोड में काम कर रहा है। इसी के तहत बुधवार दोपहर को आर्थिक पिछड़े वर्ग श्रेणी के बच्चों के दाखिले के लिए लॉटरी निकालने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी अभिभावक लॉटरी की प्रक्रिया को खुद देख सकता है।

ड्रा स्थल की जगह सीमित होने के कारण अभिभावकों की सुविधा के मद्देनजर कई टीवी स्क्रीन लगाई जाएंगी। जिससे कि अधिक से अधिक पूरी प्रक्रिया को देख सकें। शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार हर क्षेत्र में पारदर्शी और त्वरित तरीके से काम कर रही है। जिसके सकारात्मक नतीजे जल्द ही दिखाई देने लगेंगे। मालूम हो कि आर्थिक पिछड़े वर्ग के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया तीन फरवरी को शुरू होकर 19 फरवरी को समाप्त हुई थी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

निजी स्कूलों में विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए दोबारा आवेदन शुरू

दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए विशेष जरूरत वाले बच्चों को आवेदन करने का एक और मौका मिलने जा रहा है। इस श्रेणी के बच्चों के आवेदन सीटों के मुकाबले में कम आने के कारण दोबारा से आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। इस श्रेणी के बच्चे अब पांच मार्च से 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले ईडब्ल्यूएस व विशेष जरूरत वाले बच्चों की श्रेणी के लिए तीन फरवरी को आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी जो कि 19 फरवरी को समाप्त हो गई। 19 फरवरी को संपन्न हुई आवेदन प्रक्रिया के बाद निदेशालय ने पाया कि इस बार इस श्रेणी की सीटों के मुकाबले में काफी कम आवेदन प्राप्त हुए हैं।

ऐसे में सीटों के बराबर आवेदन प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया को दोबारा से पांच मार्च से शुरू किया जा रहा है। यह आवेदन प्रक्रिया 15 मार्च तक चलेगी। वहीं, दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से इस श्रेणी के बच्चों को स्कूल आवंटन के लिए लॉटरी 19 फरवरी को निकाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें