फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP NEET UG Counselling 2024: आज जारी होगी संशोधित मेरिट सूची, जानें किन कॉलेजों में कितनी सीट पर होंगे प्रवेश

Thu, 12 Sep 2024 10:13 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP NEET UG 2024: मप्र नीट यूजी की दूसरे राउंड की काउंसलिंग 2024 के लिए संशोधित मेरिट सूची जारी करेगा। रिक्त सीटों की संख्या भी बता दी है। आगे जाने किन कॉलेजों में किन सीटों पर प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
Chhattisgarh NEET UG 2024 Counselling - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
MP NEET UG 2024: लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश एमपी नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग 2024 के लिए शेष रिक्ति और संशोधित मेरिट सूची तैयार कर ली गई है। एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के नए विकल्प भरने और लॉक करने की सुविधा लिंक आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर सक्रिय किया जाएगा।  उम्मीदवारों को विकल्प भरने के लिए पंजीकरण के दौरान उत्पन्न नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। लॉगिन के बाद, उम्मीदवारों को बाएं ओर मेनू बार से च्वाइस फिलिंग विकल्प का चयन करना होगा। उम्मीदवार ध्यान दें कि राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल 2,488 एमबीबीएस सीटें राज्य नीट काउंसलिंग से भरी जाएंगी।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, "आपकी वरीयता का क्रम चयनित वरीयता बॉक्स में प्रदर्शित किया जाएगा। आप ऊपर / नीचे तीर बटन का उपयोग करके चयनित वरीयता बॉक्स में दी गई वरीयता के क्रम को भी बदल सकते हैं (ए) चयनित वरीयता बॉक्स में कॉलेज का चयन करें (बी) इसे आवश्यक स्थिति में लाने के लिए ऊपर / नीचे तीर बटन का उपयोग करें। भुगतान के साथ आगे बढ़ने के लिए अपनी वरीयता के चयन की पुष्टि करने के लिए 'वरीयताओं की सूची सबमिट करें' बटन का चयन करें।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर जिन पंजीकृत उम्मीदवारों को 9 सितंबर 2024 तक राउंड 1 सीट आवंटन में अपग्रेडेशन का विकल्प चुनने की अनुमति दी गई थी। जिन लोगों ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2024) के लिए अर्हता प्राप्त की है और पहले आवेदन नहीं किया है, उन्हें भी राउंड 2 के लिए पंजीकरण करने की अनुमति दी गई थी। मध्य प्रदेश NEET UG काउंसलिंग 2024 में 85% राज्य कोटे के तहत मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इन कॉलेजों में उपलब्ध सीटें
 
मेडिकल कॉलेज एमबीबीएस सीटों की संख्या
गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल 250
गजराराजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर 200
महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, इंदौर 250
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर 250
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा 150
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज, सागर 125
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, रतलाम 180
अटल बिहारी वाजपेई शासकीय मेडिकल कॉलेज, विदिशा 180
शासकीय मेडिकल कॉलेज, दतिया 120
नंदकुमार सिंह चौहान शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, खंडवा 120
Chhindwara Institute of Medical Sciences, Chhindwara 100
बिरसा मुंडा शासकीय मेडिकल कॉलेज, शहडोल 100
श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी 100
शासकीय मेडिकल कॉलेज, सतना 150
Sunderlal Patwa Government Medical College, Mandsaur 50
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, सिवनी 50
वीरेन्द्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, नीमच 50
शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, इंदौर 63
कुल 2,488
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें