बता दें कि सूबे में अप्रैल में होने वाली ऑफलाइन परीक्षाएं कोरोना संक्रमण की वजह से स्थगित हो गई थीं। अब बीए, बीकॉम, बीएससी फाइनल ईयर, एमए, एमकॉम और एमएससी चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं ओपन बुक पद्धति से होंगी। विभाग ने जून में परीक्षा और जुलाई में रिजल्ट देने पर जोर दिया है।
ताकि अगस्त से कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश शुरू किए जा सके। विभाग के मुताबिक स्नातक प्रथम-दूसरे स्तर के बाद के ईयर व पीजी दूसरे वर्ष की परीक्षा जुलाई में करवाने के निर्देश दिए है। विभाग ने मुख्य परीक्षा के बाद प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित करने का कहा है।
डीएवीवी, इंदौर के अधिकारियों के मुताबिक अगले सप्ताह आनलाइन बैठक बुलाकर परीक्षा और रिजल्ट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत परीक्षाएं संपन्न करवाई जाएगी। इस बार, विश्वविद्यालय द्वारा करीब 55 हजार विद्यार्थियों की परीक्षाओं को लेकर पेपर तैयार कर लिए गए है। बताया जाता है कि विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका अपने कॉलेजों में जमा करना होगी।
अधिक जानकारी के लिए यह आदेश पढ़ें।