फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : जून में नहीं होंगी सीएस फाउंडेशन और एग्जीक्यूटिव परीक्षाएं, यह आदेश पढ़ें

Wed, 05 May 2021 02:54 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संकट के बीच आईसीएसआई सीएस परीक्षा जून 2021 को स्थगित करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
आईसीएसआई - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संकट के बीच आईसीएसआई सीएस परीक्षा जून 2021 को स्थगित करने का निर्णय किया है। आईसीएसआई सीएस कार्यकारी और व्यावसायिक परीक्षा एक जून से शुरू होने वाली थी, जबकि सीएस फाउंडेशन परीक्षा पांच जून को शुरू होनी थी। 

विज्ञापन


आईसीएसआई यानी इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने आदेश जारी करते हुए कहा कि फाउंडेशन प्रोग्राम की परीक्षाएं, एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (पुराना और नया सिलेबस) एवं प्रोफेशनल प्रोग्राम (पुराना और नया सिलेबस) की परीक्षाएं जो कि 01 जून, 2021 से लेकर 10 जून, 2021 तक निर्धारित थीं, इन्हें अग्रिम सूचना तक स्थगित किया जा रहा है। संस्थान ने कहा कि यह निर्णय उम्मीदवारों के हितों की रक्षा करने के लिए तथा कोविड-19 महामारी की स्थिति के मद्देनजर उनकी भलाई और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्णय किया गया है।
 

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने बताया कि समय-समय पर जारी किए गए विभिन्न सरकारी विभागों के निर्देशों / दिशा-निर्देशों के आधार पर महामारी की स्थिति के आकलन के आधार पर परीक्षा कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी और जून 2021 की सीएस परीक्षाओं के लिए संशोधित टाइम टेबल वेबसाइट icsi.usu पर जल्द ही जारी किया जाएगा। बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) भारत में कंपनी सचिवों के पेशे को विकसित करने के लिए भारत में एकमात्र मान्यता प्राप्त पेशेवर संस्थान है। 
 
विज्ञापन

आईसीएसआई के अनुसार, परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम कोरोना संकट की समीक्षा करने के बाद जारी किया जाएगा। नए शेड्यूल के तहत परीक्षा शुरू होने के कम से कम 30 दिन पहले सूचना नोटिस जारी किया जाएगा। इससे पहले पिछले महीने तक, आईसीएसआई ने कहा था कि यह इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया, कंपनी सेक्रेटरी परीक्षा जून 2021 को निर्धारित समय पर आयोजित करेगा। संस्थान ने छात्रों से कहा था कि वे परीक्षा के लिए अपनी तैयारी जारी रखें और अपने समय का सर्वोत्तम उपयोग करें और अपनी पढ़ाई के लिए अधिक समय समर्पित करें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें