मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने एमपी डीईएलईडी ( MP D.El.Ed) परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण तारीखें जारी कर दी हैं। प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण 21 जून से शुरू होगा और 10 जुलाई को समाप्त होगा। अभ्यर्थी एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-यूपी बीएड 2021: लखनऊ यूनिवर्सिटी ने जारी की परीक्षा की तारीख, यहां जनिए डिटेल
संस्थान को 15 जुलाई 2021 तक माइग्रेशन सर्टिफिकेट के साथ जरूरी दस्तावेज बोर्ड को भेजने होंगे। आधिकारिक सूचना के अनुसार, प्रत्येक संस्थान बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2020-2021 के लिए उसी यूजर आईडी और पासवर्ड से ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भर सकेगा जो राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से काउंसलिंग के बाद संस्थानवार प्रवेश के समय प्रदान किया जाता है।
इसे भी पढ़ें-सलाखों के पीछे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट : कौन हैं प्रदीप शर्मा, शिवसेना और यूपी से क्या है नाता, यहां पढ़ें सबकुछ
सभी विषयों के लिए एग्जामिनेशन फीस 4 हजार रुपये रखी गई है। जबकि, दो विषयों के लिए परीक्षा फीस 1000 रुपये और चार विषयों के लिए 2 हजार रुपये रखी गई है। मध्य प्रदेश में रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपये और अन्य राज्यों से नाता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एप्लीकेशन फीस 450 रुपये रखी गई है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन परीक्षा का आयोजन साल में दो बार होता है। यह परीक्षा हर साल जून और अक्तूबर महीने में होती है। हालांकि, इस बार कोरोना वायरस की वजह से अभी यह परीक्षा स्थगित भी हो सकती है।