फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल का निर्णय : बदली 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तिथि, यहां देखें संशोधित शेड्यूल

Fri, 19 Mar 2021 08:56 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा कार्यक्रम की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार दसवीं कक्षा की परीक्षा 30 अप्रैल से 19 मई 2021 और बारहवीं कक्षा की परीक्षा एक मई से 21 मई, 2021 तक होंगी। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा यह बदलाव ईद के त्योहार की वजह से किया गया है। 

नवीन शेड्यूल के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दसवीं कक्षा के गणित विषय की परीक्षा अब 19 को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 15 मई को होने वाली थी। वहीं बारहवीं कक्षा के बायोलॉजी, संगी और इनफॉर्मेटिक प्रैक्टिस की तिथियों में भी संशोधन किया गया है। अब यह परीक्षाएं क्रमश: 20 मई, 11 मई और 21 मई को होने जा रहीं हैं। बता दें पहले बायोलॉजी की परीक्षा की तिथि 11 मई, संगीत की परीक्षा की तिथि 18 मई और इनफॉर्मेटिक प्रैक्टिस की परीक्षा की तिथि  12 मई निर्धारित की गई थी।   

विज्ञापन

मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल का निर्णय : इस दिन आयोजित होंगी दसवीं और बारहवीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

वहीं बात करें प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तो हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी सहित पूर्व प्राथमिक परीक्षार्थियों के लिए यह परीक्षा 30 अप्रैल से 18 मई तक आयोजित की जाएंगी। दसवीं और बारहवीं बोर्ड की तैयारी करने वाले विद्यार्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जाकर संशोधित परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी इस खबर के आखिरी में दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर संशोधित परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल का निर्णय : इस भर्ती परीक्षा को कर दिया स्थगित

बता दें, मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं पेन और पेपर मोड में आयोजित की जा रही हैं। वहीं कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण मध्य प्रदेश शायन ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है।  

यह हैं संशोधित डेट शीट की डायरेक्ट लिंक

यह भी पढ़ें - इंजीनियरिंग : अनिवार्य विषयों को लेकर न हों कन्फ्यूज, ऐसे समझिए एआईसीटीई के नए नियम 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें