राज्य में बुधवार को 23,179 नए मामले सामने आए हैं। वहीं नंदोर में स्थित आवासीय विद्यालय के 31 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी देते हुए पालघर के डिप्टी कलेक्टर ने बताया की स्कूल का छात्रावास सील कर दिया गया है। इसके साथ ही पालघर जिले में अगले आदेश तक सभी स्कूल, कॉलेज और हॉस्टल बंद करने का आदेश दे दिया गया है।