MP Board Result 2026 Passing Marks: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
एमपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। यदि छात्र इससे कम अंक लाते हैं, तो वे फेल घोषित किए जाते हैं। हालांकि, इस साल से कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी, बल्कि सभी विषयों की दोबारा परीक्षा कराई जाएगी।
MP Board Class 10th Passing Marks: कक्षा 10वीं के लिए पासिंग मार्क्स
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करने अनिवार्य हैं। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम अंक लाने में असफल रहता है, तो उसे फेल माना जाएगा और दोबारा परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता होगी। हाईस्कूल की द्वितीय परीक्षा 7 मई से 19 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी।
MP Board Class 12th Passing Marks: एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के लिए पासिंग मार्क्स
मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा में सभी स्ट्रीम्स (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) के छात्रों को हर विषय में पास होने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। अगर किसी विषय की थ्योरी परीक्षा 80 अंकों की है, तो उसमें कम से कम 26 अंक लाने होंगे, जबकि 70 अंकों के थ्योरी पेपर में उत्तीर्ण होने के लिए 23 अंक आवश्यक हैं। जिन विषयों में प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट शामिल होते हैं, वहां भी न्यूनतम अंक तय किए गए हैं। 20 अंकों के प्रोजेक्ट में कम से कम 7 अंक और 30 अंकों के प्रैक्टिकल में कम से कम 10 अंक लाना जरूरी होता है। थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य है, तभी छात्र को उस विषय में पास माना जाएगा।
कम नंबर आने पर दोबारा एग्जाम देने का मौका
मध्य प्रदेश बोर्ड ने छात्रों के हित में बड़ा और राहत देने वाला कदम उठाते हुए द्वितीय परीक्षा प्रणाली लागू की है, जिसमें अब सभी फेल छात्रों को दोबारा परीक्षा का मौका मिलेगा। इसका मतलब है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के वे छात्र जो मुख्य परीक्षा में फेल हो जाते हैं, उन्हें पूरे साल इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कब होगी द्वितीय परीक्षा?
एमपी बोर्ड के द्वारा हायर सेकेंडरी की द्वितीय परीक्षा 7 मई से 25 मई तक और हाईस्कूल की परीक्षा 7 मई से 19 मई तक आयोजित की जाएगी। बेहतर अंक को अंतिम माना जाएगा। मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों को केवल 7 दिन के भीतर आवेदन करना होगा, जो एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भरे जाएंगे।
पास विषय में भी फिर से परीक्षा का विकल्प
छात्र चाहें तो जिन विषयों में पास हो चुके हैं, उनमें भी बेहतर अंक लाने के लिए दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। हालांकि जिन विषयों में फेल हैं, उनमें शामिल होना अनिवार्य होगा।
अब से पहले क्या होता था?
पहले हाईस्कूल में अधिकतम दो और हायर सेकेंडरी में एक विषय में फेल छात्र ही पूरक दे सकते थे। उन्हें ‘रुक जाना नहीं’ योजना के अंतर्गत स्टेट ओपन स्कूल के माध्यम से पूरक परीक्षा देने की अनुमति दी जाती थी। , लेकिन अब यह सीमा हटा दी गई है।
MP Board Result Download Link: जारी होने के बाद कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम
परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट सबसे पहले और बिना किसी असुविधा के देख पाएंगे।
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
- होम पेज पर बोर्ड रिजल्ट्स वाले पेज पर क्लिक करें, जिसका सीधा पता amarujala.com/results है।
- इस पेज पर जाने के बाद विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एमपी बोर्ड चुनें।
- अब कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए अलग-अलग लिंक मिलेगा।
- संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें और 'view result' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।