फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2026: फोटो वेरिफिकेशन के लिए मिला 16 अप्रैल तक का समय, NTA ने जारी किया नया नोटिस

Tue, 14 Apr 2026 08:56 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2026: एनटीए ने सीयूईटी यूजी के लिए फोटो वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 16 अप्रैल 2026 कर दी है। अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट अपलोड करने के साथ परीक्षा के दिन प्रिंट कॉपी ले जाना अनिवार्य होगा।
 
विज्ञापन
CUET UG 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी यूजी) 2026 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए फोटो वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इस संबंध में एनटीए ने आधिकारिक नोटिस जारी कर संशोधित तिथियों की जानकारी दी है।

विज्ञापन


जारी सूचना के अनुसार, पहले यह प्रक्रिया 7 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 10 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 कर दिया गया है। यह निर्णय उन उम्मीदवारों की सुविधा के लिए लिया गया है, जो निर्धारित समय में आवश्यक दस्तावेज अपलोड नहीं कर सके थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा सर्टिफिकेट

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि फोटो वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट मॉड्यूल आधिकारिक पोर्टल पर सक्रिय है, जहां अभ्यर्थी सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं, उसे विधिवत सत्यापित (attested) करा सकते हैं और फिर पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को इस सर्टिफिकेट की प्रिंट कॉपी भी अपने साथ परीक्षा केंद्र पर ले जानी होगी, जहां भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

आयोग ने यह भी सलाह दी है कि अभ्यर्थी नियमित रूप से एनटीए और सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें, ताकि उन्हें किसी भी नए अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके। किसी भी प्रकार की सहायता या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

यह कदम विशेष रूप से उन अभ्यर्थियों के लिए राहतभरा है, जो तकनीकी या अन्य कारणों से समय पर दस्तावेज अपलोड नहीं कर पाए थे। अब उनके पास निर्धारित प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय उपलब्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें