एमपी बोर्ड 12वीं की पूरक परीक्षा 18 जुलाई से 27 जुलाई के बीच आयोजित की गई थी। पूरक परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी दिनों में हुई थी।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं पूरक परीक्षा के परिणाम की घोषणा आज मंगलवार को कर दी गई है। इस बार पूरक परीक्षा में कुल 116743 छात्र छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। बता दें कि परीक्षा में प्रदेश भर से कुल 120781 छात्र उपस्थित हुए थे। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 70.46 रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि मंडल द्वारा 120581 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई है, जबकि 200 छात्रों के परिणामों को रोका गया है।