फिलहाल, एमपीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर ओएमआर शीट स्वीकार करने की सुविधा शुरू कर दी है। स्कूल किसी छात्र की ओएमआर शीट को आंतरिक मूल्यांकन या प्रैक्टिकल के आधार पर अंक देकर भर सकते हैं। लिंक 24 मई को सक्रिय कर दिया गया है। स्कूल ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में अंक जमा करने का विकल्प चुन सकते हैं। ऑनलाइन रिजल्ट जमा करने वाले स्कूलों को ओएमआर शीट जमा करने की जरूरत नहीं है। स्कूलों द्वारा आंतरिक अंक भेजने की अंतिम तिथि 10 जून, 2021 है। बोर्ड मूल्यांकन के आधार पर परिणाम तैयार करेगा।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद mpbse.nic.in पर उपलब्ध होगा। इससे पहले माशिम ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए लिखित परीक्षा रद्द करने का फैसला किया था। बोर्ड के अनुसार, लिखित परीक्षा के बजाय, छात्रों को प्री-बोर्ड (50 प्रतिशत वेटेज), यूनिट टेस्ट (30 प्रतिशत वेटेज) और आंतरिक मूल्यांकन (20 प्रतिशत वेटेज) में उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे। नियमों के अनुसार परिणाम की गणना करते समय स्कूलों के पिछले प्रदर्शन पर भी विचार किया जाएगा।