इस साल इंटरमीडिएट का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.48% रहा। 12वीं कक्षा में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं का प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा, जो यह साबित करता है कि लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सफलता की ऊंचाइयों को छू रही हैं।
यह भी पढ़ें:
MP Board 12th Stream Wise Topper: टॉप-3 पर विज्ञान संकाय का कब्जा; यहां देखें स्ट्रीम-वाइज 12वीं की टॉपर लिस्ट
MP Board 12th Girls Topper List 2025: एमपी बोर्ड 12वीं के टॉपर
एमपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट में इस साल प्रियल द्विवेदी ने सबसे अधिक अंक हासिल करके रैंक-1 प्राप्त किया है। प्रियल द्विवेदी, जो सतना से हैं, ने तीनों संकायों में सबसे अधिक अंक हासिल किए हैं और इंटर परीक्षा में टॉप करने वाली छात्रा बनीं।
इसके साथ ही, अन्य संकायों में भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। विज्ञान समूह में प्रियल द्विवेदी ने 422 अंक के साथ टॉप किया, वाणिज्य समूह में रिमझिम करोठिया (ग्वालियर) ने 491 अंक के साथ पहले स्थान पर रही, और कला समूह में हीना देवी (शहडोल) ने 488 अंक के साथ टॉप किया।
यह भी पढ़ें:
फेल हुए छात्रों के लिए राहत, 17 जून को दे सकेंगे पुनः परीक्षा; नहीं करना होगा सालभर इंतजार
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणामों में इस बार कुल 51 विद्यार्थी टॉप-5 में शामिल हुए, जिनमें 26 छात्राएं रहीं। टॉप रैंक में स्थान बनाने वाले ये विद्यार्थी विभिन्न समूहों से हैं, जिनमें कला समूह (Humanities Group), विज्ञान-गणित समूह (Science-Maths Group), वाणिज्य समूह (Commerce Group), कृषि समूह (Agriculture Group), ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह (Fine Arts and Home Science Group) और जीव विज्ञान समूह (Science Group) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:
10वीं में प्रज्ञा जायसवाल, तो 12वीं में प्रियल अव्वल; देखें दोनों कक्षाओं की टॉपर लिस्ट