MP Board 12th Result 2020: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बारहवीं कक्षा के नतीजे अगले हफ्ते जारी कर सकता है। बोर्ड 15 जुलाई के बाद किसी भी वक्त बारहवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के तारीख की तय घोषणा नहीं की गई है। बोर्ड की तरफ से यह कहा गया था कि जुलाई के तीसरे हफ्ते में बारहवीं के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। बोर्ड बारहवीं के नतीजे को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in है।
बोर्ड पहले ही दसवीं कक्षा के नतीजे जारी कर चुका है। दसवीं कक्षा के नतीजे चार जुलाई को जारी किए गए थे। इस साल दसवीं में 62.84 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। 15 विद्यार्थियों को सौ में सौ फीसदी नंबर आए हैं।
सूबे में बारहवीं की शेष परीक्षाओं का आयोजन 9 जून से लेकर 16 जून के बीच हुआ था। जबकि दसवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने बारहवीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।