दिल्ली सरकार ने राज्य में सभी विश्वविद्यालय की लंबित परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि छात्रों को विश्वविद्यालयों द्वारा तय किए गए मूल्यांकन मापदंडों के आधार पर डिग्री प्रदान की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि कोरोना संकट की परिस्थिति के कारण विश्वविद्यालयों के सभी सेमेस्टर और फाइनल परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इसका मतलब है कि राज्य के सभी विश्वविद्यालय जैसे कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जेएनयू, जामिया विश्वविद्यालय और अन्य अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित नहीं करेंगे।
Delhi govt has decided to cancel all Delhi state university exams including final exams in view of #COVID19. The degree will be awarded based on evaluation parameters decided by the universities: Delhi Deputy Chief Minister Manish Sisodia pic.twitter.com/wtXs6cK2Ns