MP Board Result: मंत्री परमार जारी करेंगे परिणाम
मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार 29 अप्रैल, 2022 को दोपहर 1 बजे परिणाम की घोषणा करेंगे। एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम के साथ ही हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 भी जारी किए जाएंगे।