परीक्षा का समय क्या रहेगा?
10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होंगी। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे तक पहुंचना होगा।
- सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में अपनी सीट पर बैठना होगा।
- 8:45 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- प्रश्न पत्र सुबह 8:45 बजे दिया जाएगा।
- उत्तर पुस्तिका सुबह 8:55 बजे दी जाएगी।
- परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होगी।
MP Board 10th Date Sheet 2027: एमपी बोर्ड 10वीं की डेटशीट
कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक चलेगी।
| तारीख |
विषय |
| 24 फरवरी |
मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, पेंटिंग, गायन वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर |
| 25 फरवरी |
एनएसक्यूएफ विषय, एआई |
| 27 फरवरी |
उर्दू |
| 2 मार्च |
हिंदी |
| 5 मार्च |
गणित स्टैंडर्ड और बेसिक |
| 9 मार्च |
अंग्रेजी |
| 12 मार्च |
संस्कृत |
| 15 मार्च |
विज्ञान |
| 18 मार्च |
सामाजिक विज्ञान |
दूसरी यानी सप्लीमेंट्री परीक्षा कब होगी?
बोर्ड ने जून 2027 में दूसरी परीक्षा का कार्यक्रम भी तय किया है।
- 12वीं: 11 जून से 30 जून 2027
- 10वीं: 15 जून से 30 जून 2027
दूसरी बोर्ड की कंप्लीट डेटशीट यहां देखें...
परीक्षा को लेकर जरूरी निर्देश क्या हैं?
बोर्ड के अनुसार, परीक्षा अवधि में अगर किसी दिन स्थानीय या सार्वजनिक अवकाश घोषित होता है, तो परीक्षा की तारीख बदली नहीं जाएगी और परीक्षा तय टाइम टेबल के अनुसार ही होगी।
जरूरत पड़ने पर बोर्ड परीक्षा की तारीख या समय में बदलाव कर सकता है। ऐसी स्थिति में इसकी जानकारी संबंधित माध्यमों से दी जाएगी। दिव्यांग छात्रों के लिए भी नियमानुसार विशेष व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी।