22 अगस्त को होगी AIAPGET 2026 परीक्षा
एनटीए के अनुसार, AIAPGET 2026 परीक्षा 22 अगस्त 2026 (शनिवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा आयुष पाठ्यक्रमों में स्नातकोत्तर प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
कैसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों से अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनटीए की AIAPGET वेबसाइट पर जाएं।
- एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी देखें।
- स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
ध्यान रखें, यह एडमिट कार्ड नहीं है
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें उम्मीदवार को केवल उस शहर की जानकारी दी गई है, जहां उसका परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा।
AIAPGET 2026 का एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।
स्लिप डाउनलोड करने में परेशानी हो तो क्या करें?
यदि किसी उम्मीदवार को एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने या उसे देखने में परेशानी होती है, तो वह एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकता है।
- हेल्पलाइन: 011-4075 9000 / 011-69227700
- ईमेल: aiapget@nta.ac.in
उम्मीदवारों को परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करने की सलाह दी गई है।