AYUSH NEET UG Counselling 2024, आयुष नीट यूजी काउंसलिंग
- फोटो : Amar Ujala Graphics
MP AYUSH NEET UG 2024: आयुष निदेशालय, मध्य प्रदेश द्वारा आज, 10 अक्टूबर को एमपी आयुष यूजी 2024 राउंड 2 काउंसलिंग के लिए मेरिट सूची जारी होने वाली है। वे उम्मीदवार जिन्होंने आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ayush.mponline.gov.in पर जाकर एमपी आयुष नीट यूजी 2024 राउंड 2 मेरिट सूची डाउनलोड कर सकेंगे। मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को एमपी आयुष यूजी 2024 काउंसलिंग के लिए अपने विकल्प भरने सकेंगे।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एमपी आयुष नीट यूजी 2024 राउंड 2 चॉइस-फिलिंग 11 अक्तूबर से शुरू होगी। एमपी आयुष यूजी 2024 च्वाइस-फिलिंग विंडो तक पहुंचने के लिए अपने नीट यूजी 2024 रोल नंबर, पासवर्ड और सुरक्षा पिन का उपयोग करके लॉगिन करना होगा। आयुष नीट यूजी 2024 च्वाइस-फिलिंग विंडो 13 अक्तूबर तक सक्रिय रहेगी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) यूजी स्कोर के माध्यम से बीएएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में राउंड 2 प्रवेश के लिए पंजीकृत छात्र एमपी आयुष मेरिट सूची पीडीएफ 2024 के माध्यम से च्वाइस-फिलिंग प्रक्रिया में उपस्थित होने के लिए अपनी पात्रता स्थिति की जांच कर सकेंगे।