पूरे कोर्स को आठ सेमेस्टर में बांटा जाएगा। पाठ्यक्रम में प्रवेश जेईई मेन स्कोर के आधार पर किया जाएगा। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए संस्थान द्वारा कुल 30 सीटों की पेशकश की जाएगी।
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पाठ्यक्रम पूरा होने पर छात्र कैंपस प्लेसमेंट के लिए बैठेंगे और पाठ्यक्रम के संभावित भर्ती कर्ताओं में इस बार ऑटो सेक्टर से टाटा मोटर्स, हीरो, टीवीएस, होंडा, महिंद्रा, एयरबस, मसिर्डीज बेंज और इंडियन ऑयल, सीमेंस होंगे।
इस बीच, संस्थान ने सामग्री विज्ञान इंजीनियरिंग में एक और बीटेक कार्यक्रम भी शुरू किया है। हालाँकि, इस पाठ्यक्रम में प्रवेश अगले शैक्षणिक वर्ष 2023-24 से आयोजित किए जाएंगे।