गृह मंत्रालय इसी शैक्षणिक सत्र से तीन नए कोर्सेज शुरू करने जा रहा है। ये कोर्सेज सिक्योरिटी मैनेजमेंट, विक्टिमोलॉजी और विक्टिम असिस्टेंट, साइबर क्राइम और लॉ के क्षेत्रों में कराए जाएंगे। मंत्रालय इन क्षेत्रों में पीजी डिप्लोमा कोर्सेज लॉन्च करने जा रहा है। अभ्यर्थियों को दाखिला भी शैक्षणिक सत्र 2019-20 से मिलने लगेगा। इनके लिए सरकार जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू करने वाली है।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, ये कोर्सेज गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त होंगे। अगले महीने से इन कोर्सेज के लिए कक्षाओं का संचालन शुरू होने की भी बात की जा रही है। फिलहाल ये कक्षाएं लोक नायक जय प्रकाश नारायण नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिमिनोलॉजी एंड फॉरेंसिक साइंस, रोहिणी में संचालित की जाएंगी।
सरकार के अनुसार, देश के क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को बेहतर करने में ये कोर्सेज मददगार साबित होंगे। क्योंकि इन कोर्सेज की मदद से हमें इन क्षेत्रों में एक प्रशिक्षित टास्क फोर्स मिलेगी।
क्या होगी इन कोर्सेज की खासियत, कैसे करें आवेदन