पीसीबी-पीसीएम में शामिल उम्मीदवार
एमएचटी सीईटी 2023 के लिए पंजीकृत कुल उम्मीदवारों में से 3,03,048 पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित) समूह के लिए थे। उनमें से 2,77,403 उम्मीदवार 9 से 13 मई के बीच परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि पीसीबी (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान) समूह के लिए, एमएचटी सीईटी 15 से 20 मई तक आयोजित किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 3,33,041 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और उनमें से 3,13,732 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।
उम्मीदवारों की कुल संख्या
आंकड़ों के अनुसार, एमएचटी सीईटी के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की कुल संख्या 6,36,089 थी, जिसमें 3,54,573 पुरुष और 2,81,515 महिलाएं थीं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों में कुल 5,91,130 में से 3,29,089 पुरुष और 2,62,041 महिलाएं थीं।
सौ प्रतिशत अंक वाले छात्र
एमएचटी सीईटी 2023 में, कुल 28 छात्रों के 100 प्रतिशत अंक आए हैं। इनमें पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स) और पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) ग्रुप के 14-14 छात्रों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।