अमर उजाला
Sun, 11 June 2023
रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) लिमिटेड, रेल मंत्रालय ने भर्ती निकाली है।
यहां अनुबंध विशेषज्ञ, वरिष्ठ अभियंता (सिविल), गुणवत्ता नियंत्रण (क्यूसी) सामग्री अभियंता और अन्य विभागों में भर्ती होनी है।
अधिकतम आयु सीमा 63 वर्ष निर्धारित की गई है।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 19 जून, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rites.com के करियर सेक्शन में जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो वो सभी पदों पर भिन्न है। इसके लिए अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
चयन होने पर उम्मीदवारों को प्राप्त होने वाला पारिश्रमिक अधिवर्षिता के समय आहरित अंतिम मूल वेतन का 50% होगा।
सभी पदों के लिए चयन व्यक्तिगत वार्ता के माध्यम से किया जाएगा।
ये नियुक्तियां संविदात्मक आधार पर प्रारंभ में 01 वर्ष की अवधि के लिए रहेंगी। जिसको आगे बढ़ाया भी जा सकता है।
जल शक्ति मंत्रालय में निकलीं नौकरियां, आवेदन शुरू