फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT CET Result 2023 OUT: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट जारी, पीसीएम-पीसीबी के लिए ऐसे करें चेक

Mon, 12 Jun 2023 02:26 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MHT CET Result 2023: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) और फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) के लिए एमएचटी सीईटी का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
MHT CET RESULT 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MHT CET Result 2023 Out: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स (PCM) और फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) के लिए एमएचटी सीईटी (MHT CET Result 2023) का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। महाराष्ट्र सीईटी 2023 की परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2023.mahacet.org और mahacet.org के माध्यम से एमएचटी डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड लिंक अब उपलब्ध है।

विज्ञापन

पीसीबी-पीसीएम में शामिल उम्मीदवार

एमएचटी सीईटी 2023 के लिए पंजीकृत कुल उम्मीदवारों में से 3,03,048 पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित) समूह के लिए थे। उनमें से 2,77,403 उम्मीदवार 9 से 13 मई के बीच परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि पीसीबी (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान) समूह के लिए, एमएचटी सीईटी 15 से 20 मई तक आयोजित किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 3,33,041 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और उनमें से 3,13,732 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।

उम्मीदवारों की कुल संख्या

आंकड़ों के अनुसार, एमएचटी सीईटी के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की कुल संख्या 6,36,089 थी, जिसमें 3,54,573 पुरुष और 2,81,515 महिलाएं थीं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों में कुल 5,91,130 में से 3,29,089 पुरुष और 2,62,041 महिलाएं थीं।

सौ प्रतिशत अंक वाले छात्र

एमएचटी सीईटी 2023 में, कुल 28 छात्रों के 100 प्रतिशत अंक आए हैं। इनमें पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स) और पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) ग्रुप के 14-14 छात्रों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन

MHT CET Result 2023 ऐसे करें चेक

  • एमएचटी सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।

  • होमपेज पर, "MHT CET-2023" टैब पर क्लिक करें।

  • एमएचटी सीईटी 2023 पीसीएम और पीसीबी ग्रुप रिजल्ट के लिए विशेष रूप से परिणाम लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।

  • एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें आपको अपना लॉगइन विवरण दर्ज करना होगा।

  • अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • सबमिट करने के बाद, एमएचटी सीईटी परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

  • महाराष्ट्र सीईटी रिजल्ट 2023 डाउनलोड करें।

  • रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर रख लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें