फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT CET 2022: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Wed, 11 May 2022 11:04 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MHT CET 2022: आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक इंजीनियरिंग कोर्स के लिए महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 05 अगस्त, 2022 से लेकर 11 अगस्त, 2022 तक किया जाना निर्धारित है।
विज्ञापन
MHT CET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MHT CET 2022: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट या MHT CET 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 11 मी, 2022 को समाप्त हो जाएगी। यह परीक्षा पांच कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित कराई जा रही है। इनमें चार परीक्षाएं स्नातकोत्तर स्तर के तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए है। वहीं, एक परीक्षा स्नातक स्तर के इंजीनियरिंग, फॉर्मेसी और कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए। जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वह अपना आवेदन MHT CET की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें। 

विज्ञापन

MHT CET 2022: इन कोर्स के लिए हो रही परीक्षा
  • एमबीए/एमएमएस सीईटी
  • एमएएच-एमसीए सीईटी
  • एमएएच-एम.आर्क सीईटी 
  • एमएएच-एम-एचएमसीटी सीईटी
  • इंजीनियरिंग, फॉर्मेसी और कृषि

MHT CET 2022: अब नहीं मिलेगा मौका
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इस बात का खास ध्यान रखें कि उन्हें इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन का दूसरा मौका नहीं मिलेगा। इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख पहले 2 मई, 2022 निर्धारित की गई थी। हालांकि, इसे आगे बढ़ाकर 11 मई, 2022 कर दिया गया था। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर ही लें। 

MHT CET 2022: कब होगी परीक्षा?
आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक इंजीनियरिंग कोर्स के लिए महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 05 अगस्त, 2022 से लेकर 11 अगस्त, 2022 तक किया जाना निर्धारित है। वहीं, फॉर्मेसी के कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 12 अगस्त से 20 अगस्त, 2022 तक निर्धारित है। एमएएच-एम.आर्क सीईटी 02 अगस्त, एमएएच-एमसीए सीईटी 04 और 05 अगस्त और एमबीए/एमएमएस सीईटी का आयोजन 23, 24 और 25 अगस्त, 2022 को किया जाना निर्धारित है। 
विज्ञापन

MHT CET 2022: कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने पाठ्यक्रम का चुनाव करें।
  • अब पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना आवेदन पत्र भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें