MHT CET दो पारियों में होगी आयोजित
सीईटी सेल नौ मई से 13 मई 2023 तक पीसीएम ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी 2023 का आयोजन करेगा। पीसीएम ग्रुप के लिए एमएएच सीईटी 2023 दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पारी दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। सीईटी सेल महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करेगा।
एमएचटी सीईटी के दो पेपर
एमएचटी सीईटी के दो पेपर होंगे। एक गणित का और दूसरा फिजिक्स और केमिस्ट्री का। प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा। छात्रों को गणित के पेपर में 50 प्रश्न मिलेंगे, जिनमें से 10 प्रश्न कक्षा XI से और 40 प्रश्न कक्षा XII से होंगे। दूसरे पेपर में फिजिक्स और केमिस्ट्री से 50-50 प्रश्न होंगे, दोनों विषयों में कक्षा 11 से 10 प्रश्न और कक्षा 12 से 40 प्रश्न होंगे।