फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT CET 2020: जानिए कब से हैं परीक्षाएं, कब जारी होगा प्रवेश पत्र?

Thu, 10 Sep 2020 10:29 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
छात्राएं - फोटो : iStock
विज्ञापन

MHT CET 2020: महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा के लिए संशोधित शेड्यूल जारी हो गया है। शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जारी हुआ है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षाओं का शेड्यूल देख सकते हैं। पीसीएम ग्रुप की परीक्षाएं 12 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक होंगी। जबकि, पीसीबी ग्रुप की परीक्षाएं 1 अक्टूबर से शुरू होंगी। अब अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होना का इंतजार है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-कोरोना संक्रमित अभ्यर्थियों के लिए जेईई-मेन परीक्षा दोबारा इसी महीने


महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा (MHT CET 2020) परीक्षा के लिए जल्द ही प्रवेश पत्र जारी होगा। हालांकि, अभी प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


MHT CET 2020  परीक्षा ऑनलाइन होगी क्योंकि यह एक कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा है। इस परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर मॉक टेस्ट भी अपलोड किया गया है, ताकि परीक्षा से पहले अभ्यर्थी एग्जाम की प्रैक्टिस कर सकें। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को सीट अलॉटमेंट व दाखिले की प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग में बुलाया जाएगा। महाराष्ट्र सीईटी( MHT CET) एंट्रेंस टेस्ट B.Tech/B.E पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होता है।  इसके जरिए महाराष्ट्र के 342 संस्थानों में विद्यार्थियों को B.Tech/B.E कोर्स में दाखिला मिलता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें