फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBOSE Date Sheet 2025: मेघालय बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, फरवरी में इस तिथि से होंगी परीक्षाएं

Mon, 25 Nov 2024 06:39 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MBOSE Date Sheet 2025: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, बोर्ड परीक्षा फरवरी में शुरू होगी।
 
विज्ञापन
Meghalaya Board Exams 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MBOSE Board Exam Date Sheet 2025: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने 2025 शैक्षणिक वर्ष के लिए मेघालय सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SSLC) और हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) डेट शीट जारी कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 फरवरी, 2025 से शुरू होगी और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mbose.in. से डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही पाली में होंगी परीक्षाएं

एमबीओएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने एमबीओएसई एचएसएसएलसी प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियों की भी घोषणा की है। एमबीओएसई कक्षा 12 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं 5 से 14 फरवरी, 2025 तक आयोजित की जाएंगी।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "मुझे एचएसएसएलसी कक्षा XII (प्रैक्टिकल और थ्योरी) परीक्षा, 2025 का कार्यक्रम 5 फरवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 (प्रैक्टिकल) और 18 फरवरी 2025 से 17 मार्च 2025 (थ्योरी) तक आयोजित होने के लिए निर्धारित किया गया है।"
 
तिथि विषय (सुबह 10 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक)
10 फरवरी 2025 अंग्रेजी
12 फरवरी 2025 भारतीय भाषाए/अतिरिक्त अंग्रेजी
14 फरवरी 2025 स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा/कम्प्यूटर विज्ञान/व्यावसायिक विषय
17 फरवरी 2025 सामाजिक विज्ञान
19 फरवरी 2025 विज्ञान और प्रौद्योगिकी
21 फरवरी 2025 गणित/विशेष गणित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें