फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में पहली बार ऑनलाइन शिक्षा के बजट को लेकर बैठक, नई शिक्षा नीति को लागू करने पर भी चर्चा

Tue, 30 Jun 2020 04:24 AM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
online class - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोरोना के कारण पारंपरिक शिक्षा प्रभावित होने और ऑनलाइन शिक्षा पर जोर को लेकर पहली बार शिक्षा बजट तैयार हो रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने ऑनलाइन क्लास, विशेष कोर्स तैयार करने और छात्रों को लैपटॉप, मोबाइल आदि देने के लिए वित्त मंत्रालय से 63,206.4 करोड़ रुपये की मांग की है। इसके अलावा नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए 1,13,684.51 करोड़ रुपये का फंड मांगा है।

विज्ञापन


कोविड-19 के चलते अब शिक्षा प्रणाली पूरी तरह बदलने वाली है। बजट को लेकर वित्त आयोग के चेयरमैन एनके सिंह और मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई। ऑनलाइन शिक्षा की विभिन्न योजनाओं के लिए वित्त आयोग से बजट की मांग की गई है। उच्च शिक्षा सचिव अमित खरे ने बैठक में प्रेजेंटेशन भी दी।

 मांग पत्र 

  • ऑनलाइन कोर्स तैयार करने के लिए 2306.4 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट
  • ऑनलाइन क्लास, छात्रों के लिए लैपटॉप, मोबाइल व टैबलेट आदि के लिए 60900 करोड़ रुपये
  • सरकारी स्कूलों में सुविधाओं के लिए 55,840 करोड़ रुपये की मांग की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें